
बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रहेगी निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद जंक्शन यार्ड में तीन घंटे का इस सप्ताह में ब्लॉक लेकर विद्युत तार बदलने के का कार्य किया जाएगा। इससे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन तीन दिन निरस्त रहेगी। जबकि दो ट्रेनों का संचालन देरी से होगा।
गाजियाबाद-महरौली रेलखंड में 17, 19 और 21 सितंबर को तीन घंटे का पावर वे ट्रैफिक ब्लॉक लेकर होने वाल कार्य के चलते बरेली जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली बरेली- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 16, 18 और 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से बरेली जंक्शन जाने वाली दिल्ली-बरेली पैसंजर ट्रेन 17, 19 और 21 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को 15 और 17 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। अयोध्या एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















