
हापुड़ जनपद में रोड सेफ्टी पर खर्च होंगें 80 लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ मे रोड साइनेज व रोड सेफ्टी पर प्रदेश सरकार करीब 80 लाख रुपए खर्च करेगी जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है।
सूत्रों के अनुसार जनपद हापुड़ मे रोड सेफ्टी के अंतर्गत ब्लाक सिम्भावली में रिपीडिड बार, थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा रोड मार्किंग एवं साइनेज इत्यादि का कार्य डीडीजी मार्ग से पारपा मार्ग की चै. 6.550 से 7.770 तक रोड सेफ्टी के अंतर्गत थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा रोड मार्किंग साइनेज इत्यादि का विविध कार्य। दिल्ली-बरेली- लखनऊ मार्ग (पुराना एनएच-24) हापुड़ शहरी भाग (अ.जि.मा.) पर रोड सेफ्टी के अंतर्गत थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा रोड मार्किंग, साइनेज इत्यादि एवं विविध कार्य, एनएच-24 से ढाना से बक्सर मार्ग (अ.जि.मा.) पर रोड सेफ्टी के अंतर्गत थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा रोड मार्किंग, साइनेज इत्यादि एवं विविध कार्य। कुचेसर चैपला से श्यामपुर किठौर मार्ग पर रोड सेफ्टी के अंतर्गत थर्मोप्लास्टिक पेंट द्वारा रोड मार्किंग, साइनेज इत्यादि एवं विविध कार्य। रोड सेफ्टी, साइनेज, मार्किंग आदि का काम अगले तीन माह में पूरा होगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















