
अरुणाचल एवं मेघालय की वेशभूषा,इतिहास,परंपरा,संस्कृति एवं लोक नाट्य
हापुड सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):हिन्दी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ौदा हिंदुवान, हापुड़ में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के युग्मित राज्यों—अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय की वेशभूषा, इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक नाट्य , और जीवन-शैली से परिचित कराने हेतु विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय की पारंपरिक वेशभूषा, लोक-संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान, कला एवं परंपराओं के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo शैलेंद्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि भारत की वास्तविक पहचान उसकी विविधता में निहित एकता है और प्रत्येक राज्य की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान होते हुए भी सभी राज्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय की पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अत्यंत मनमोहक एवं सुंदर प्रस्तुति देकर इन राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत की विद्यालय नोडल डॉoप्रियंका शर्मा व सह नोडल डॉo अमिता त्रिपाठी द्वारा छात्र छात्राओं को युग्मित राज्यों की वेशभूषा , पारंपरिक नृत्य, लोक नाट्य एवं संस्कृति की जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















