
किसान की कृषि भूमि को प्लाटिंग करके बेच रहे हैं कॉलोनाइजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में किसान की भूमि को कौड़ियों के भाव खरीद करके और उसमें प्लाटिंग करके ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं कॉलोनाइजर। इस तरह से कॉलोनाइजर भारी मुनाफा कमा कर जेब भर रहे हैं।
हापुड़ के एक नामी गिरामी प्रॉपर्टी कारोबारी हेमचंद गोयल ने करीब 2 साल पहले गांव सबली में एक किसान की करीब 6775 वर्ग मीटर कृषि भूमि अपने हक में तीन बैनामों के माध्यम से कराई। कारोबारी ने सड़क आदि मार्ग छोड़कर 4885 वर्ग मीटर में प्लाटिंग की है। यह प्लॉट करीब 50 वर्ग मीटर से लेकर 350 वर्ग मीटर तक है। प्लॉट की ज्यादा संख्या 50-100 वर्ग मीटर की है। इस कृषि भूमि को करीब 47 प्लॉट में बांटा गया है।
कारोबारी ने प्लाटिंग का नक्शा बाजार में जारी किया है और भारी दलाली का लालच देकर बिचौलियों को लगाया गया है। दलाल ग्राहक को एचपीडीए से स्वीकृत कॉलोनी बता कर खरीदने का लालच दिया जा रहा है। यदि आप भी इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदने की इच्छुक है तो हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण दफ्तर से वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ले।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















