
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 32 पर कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली और पिलखुवा पुलिस ने कुल 32 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
सिंभावली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 9 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। वहीं, पिलखुवा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 23 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















