
सिंभावली में छात्रा से छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में स्कूल जाने वाली 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और उसके पिता को धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी रतूपुरा गांव के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से रझेड़ा गांव का युवक नूर मोहम्मद रास्ते में छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को बताया कि आरोपी रास्ते में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करता था और उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डालते हुए हत्या की धमकी देता था।
बताया गया कि घटना के बाद छात्रा के पिता खुद उसे स्कूल छोड़ने गए। इसी दौरान आरोपी रास्ते में मिला और कथित तौर पर छात्रा व उसके पिता के साथ अभद्रता करते हुए धमकाने लगा। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी नूर मोहम्मद को पुलिस ने पुराने हाईवे स्थित सिंभावली के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















