
धौलाना थाने में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना में तैनात सिपाही आशीष वर्मा ने रविवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आशीष वर्मा पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद की स्थिति से गुजर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, आशीष वर्मा मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे और करीब 15 दिन की छुट्टी के बाद हाल ही में ड्यूटी पर वापस लौटे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















