
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना में बने फ्लैट में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। फ्लैट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची और एक युवक झुलस गए। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सीएफओ अजय शर्मा के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारण की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















