
नेशनल हाईवे-235 पर धनोरा सर्विस लेन फिर से होगा सर्वे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):नेशनल हाईवे-235 पर धनोरा क्षेत्र में सर्विस लेन बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एन एच ए आई अफसरो से मिला।
यह मांग वर्ष-2019 से लम्बित है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI), मेरठ के पी.डी. श्री साकेत मिश्री ने बताया कि धनोरा सर्विस लेन को लेकर पूर्व में भेजे गए प्रपोजल एवं एस्टीमेट अब कैंसिल हो चुके हैं।अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह NHAI की टीम द्वारा धनोरा क्षेत्र का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा, जिसके बाद सर्विस लेन के लिए नया प्रपोजल एवं एस्टीमेट तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी एवं उनके साथियों ने स्पष्ट कहा कि धनोरा क्षेत्र के लोगों की यह मांग लंबे समय से लंबित है। यदि सर्वे के बाद भी सर्विस लेन का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होता है और कार्य आगे नहीं बढ़ता है, तो भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रिंस त्यागी प्रधान जी, एडवोकेट पुष्पेंद्र त्यागी, विश्वास त्यागी, ललित शर्मा एवं हिमांशु त्यागी मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



















