
गढ़मुक्तेश्वर: साढ़े 6 लाख के जेवर व नकदी लेकर युवती लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, युवती घर से लगभग साढ़े 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी भी साथ ले गई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जब पीड़िता की मां इस बात का उलाहना देने आरोपी युवक के घर पहुंची, तो परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस में जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
मामला यहीं शांत नहीं हुआ—आरोप है कि अगली सुबह तड़के करीब 5 बजे आरोपी युवक के परिजनों ने गोलबंद होकर पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


















