
👁 10 views Views
रास्ता रोककर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews. Com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर खैराबाद गांव में स्कूल से बेटी को लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास ने बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए अमित व पुष्पेंद्र ने बाइक रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद दोनों घर पहुंचे और विकास की बहन के साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अमित, पुष्पेंद्र और रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


















