
घोड़े की टक्कर से स्कूटी सवार बहु घायल, सास की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में पूजा करने जा रही स्कूटी सवार सास-पुत्रवधू को सड़क पर खड़े घोड़े ने टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सास कुसुम जैन की मौके पर ही गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू पूजा जैन घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल पूजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुसुम जैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















