
गंगा का जलस्तर 198.52 मीटर पहुंचा, बढ़े बुखार के मरीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews. Com):गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार शाम तक गंगा का जलस्तर 198.52 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि पिछले चार दिनों से जलस्तर में कमी आ रही है, लेकिन अभी भी यह चेतावनी के निशान 198.33 मीटर से ऊपर है।
वहीं खादर क्षेत्र कुदेनी की मढैया, काकठेर की मढैया, गढ़ावली व नयाबास सहित कई गांवों में बुखार के मरीज बढ़ने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव वाले इलाकों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाए। एसडीएम श्रीराम यादव ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर स्वास्थ्य कैंप लगाने की व्यवस्था कराने की बात कही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















