
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर जट में शनिवार को पैसों के लेनदेन को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोग इस दौरान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव शाहपुर जट में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार निकल आए। इस दौरान जमकर बलकटी का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में काजल, राजन, प्रियांशी, मोहित, रोहित, अभिषेक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मोहित, रोहित और अभिषेक पुत्रगण कृष्ण पाल तीनों भाई हैं जिनमे से रोहित को मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















