
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को पुलिस ने बदनौली जाने से रोका
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ग्राम बदनौली में मृतक दीपक के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए हापुड़ पहुंचे।हापुड -बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ ग्राम बदनौली जाने के लिए अपनी अपनी गाड़ियों के साथ एकत्रित होकर सोना पेट्रोल पंप पर खड़े रहे। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जैसे ही हापुड़ पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें ग्राम बदनोली जाने से रोक लिया। राजेन्द्र पाल गौतम दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ मृतक दीपक कुमार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए ग्राम बदनोली जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया।
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से न मिलने दिए जाने को लेकर योगी सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। उन्होंने कहा हैं कि आखिर क्यों पीड़ित परिवार से कांग्रेस जनों को नहीं मिलने दिया जा रहा? पीड़ित परिवार से मिलना अब कौन सा गुनाह हो गया? हम लोग शांतिपूर्वक पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं। तो आखिर हम लोगों को जाने से क्यों रोका जा रहा हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की माँग की हैं।
इस अवसर पर जिला व शहर कमेटी के कांग्रेस जन उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



















