
गौरव हत्याकांड: आरोपी गोल्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया, वारदात में इस्तेमाल सरिया बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को अनुज उर्फ गोल्डी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया जिससे ग्राम ददायरा के जंगल से हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ज्ञात हो कि 18 अगस्त की दोपहर गौरव त्यागी अपनी बाइक पर सवार होकर अधिवक्ता से मिलने कचहरी जा रहे थे कि धनोरा रोड पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व हथौड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद गौरव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में घायल आरोपी समेत छह को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है जबकि हत्याकांड में फरार चल रहे अनुज ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अनुज को रिमांड पर लिया जिसकी निशानदेही पर जंगल से हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















