
आर्यनगर लाल पार्क वाली गली हापुड़ में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आर्यनगर लाल पार्क वाली गली हापुड़ में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।
कार्यक्रम व्यवस्था तैयारी के सम्बन्ध में बैठक हुई जिसमें भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गईं। ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बैठक निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि यह लगातार छठा गणपति आयोजन है। महोत्सव 14 सितंबर सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में गणपति स्थापना पूजन के साथ प्रारम्भ होगा इस बार 11 दिन तक चलने वाले महोत्सव के लिए प्रत्येक दिन मुख्य पूजन आरती हेतू व्यवस्था समिति के सदस्य निर्धारित रहेंगे। सुबह की आरती 9 बजे तथा सायंकाल की आरती 7.30 बजे महासभा आचार्यगण के आचार्यत्व में होगा भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा 19 सितंबर शनिवार को भगवान गणपति का छठी महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जाएगा तथा भंडारा प्रसाद वितरण होगा। महोत्सव कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए 21 सदस्यीय व्यवस्था टीम का गठन हुआ जिसमें पंडित के0 सी0 पाण्डेय को मुख्य मार्गदर्शक तथा पंडित मोक्ष शर्मा को मुख्य व्यवस्थापक बनाया गया बैठक में पूनम शर्मा, अनुज अग्रवाल, आरती शर्मा, राधा अग्रवाल, हर्षित शर्मा, शारदा शर्मा, पंडित अजय पाण्डेय, निवेदिता अग्रवाल, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, संगीता शर्मा, करन स्वामी, शिल्पी अग्रवाल, , ऋतू शर्मा, कुमुद शर्मा, नमन शर्मा आदि उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने की.
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















