
शोषित क्रांति दल की शिकायत का एडी बेसिक ने लिया संज्ञान, बीएसए हापुड़ से मांगी एक हफ्ते में रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत की शिकायत का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ऐश्वर्या लक्ष्मी ने संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ दीपा भाटी को पत्र जारी कर एक हफ्ते में कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है
गौरतलब है कि बुधवार को शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर धौलाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक तस्नीम अली खान पर मिड डे मील में घोटाला करना, बच्चों को खुराक से कम खाना देना, स्कूल में शौचालय की व्यवस्था न होना,जर्जर भवन की सूचना उच्च अधिकारियों को ना देना, घायल छात्र का इलाज न करना तथा जातीय आधार पर भेदभाव करने के संबंध में आरोप लगा एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी को शिकायती पत्र सौंपा था।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996


















