
सोशल मीडिया एवं शिक्षा पर संगोष्ठी
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में शिक्षाशास्त्र विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्लब ‘प्रबोध’ के अंतर्गत “सोशल मीडिया एवं शिक्षा” विषय पर शुक्रवार को एक संगोष्ठी का आयोजन प्रो. अपर्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। सर्व विदित है सोशल मीडिया ने शिक्षण सामग्री को सुलभ बनाकर और छात्रों एवं शिक्षकों को आपस में जोड़कर शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह बदल दिया है। मां सरस्वती की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ प्रियंका सोनकर ने कार्यक्रम का संयोजन व संचालन करते हुए सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए संगोष्ठी में छात्राओं को अपना विचार रखने के लिए क्रमवार आमंत्रित किया। संगोष्ठी में कुल आठ छात्राओं ने भाग लिया तथा सभी ने सोशल मीडिया को शिक्षा के क्षेत्र में आज के युग की अनिवार्यता बताया। तकनीक कौशल बढ़ाने पर भी वक्ताओं ने जोर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने भाग लेने वाली छात्राओं की प्रशंसा की तथा सोशल मीडिया को आवश्यकता नहीं ,अभी तो समय के साथ चलने के लिए अनिवार्यता माना। विभागाध्यक्षा प्रो. अपर्णा त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट किया कि सहयोगात्मक शिक्षण, आसान संसाधन, डिजिटल कौशल यह सभी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में सोशल मीडिया के महत्व को स्पष्ट करते हैं। डॉ. सर्वेश कुमारी ने अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट किया कि साइबर बुलिइंग, एकाग्रता की कमी, वास्तविक संवाद के अभाव में भी यदि हमें समय के साथ चलना है तो सोशल मीडिया का शिक्षा में एक महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















