
👁 5 views Views
अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर की बृजघाट तीर्थनगरी में अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को गंगा तट पर स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना कर असहाय लोगों को भोजन कराया औऱ दान दिया।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का गुरुवार को ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं ने होटल, धर्मशालाओं तथा अतिथि भवनों में पड़ाव डाल लिया। शुक्रवार को भोर होते ही लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान दिया और भोजन कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















