
हापुड़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गेस्ट हॉउस के बाद पटेल नगर स्थित अशोक चुग के आवास पर पहुंचे भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाइ पी सिंह, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती का सभी ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात सभी हापुड़ के कलेक्टर गंज स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर पहुंचे जहां सभी ने पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी के निरोगी रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधरे, पूर्व अध्यक्ष हापुड़ मालती भारती, अशोक चुग, नितिन चुग, राजन चुग, पुनीत आदि ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















