
हापुड़: पुराने हाईवे पर टेंपो व वाहन की भिड़ंत, दो घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। अंग्रेजी बियर बार के पास टेंपो और एक अन्य वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब टेंपो हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















