
👁 37 views Views
हापुड़: सड़क पर अजगर ने बंदर को जकड़ा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव दहरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर अचानक एक अजगर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि अजगर ने एक बंदर को अपने शरीर में जकड़ रखा था।
अजगर और बंदर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने वन्यजीवों से जुड़ी ऐसी स्थिति में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी वन्यजीव को खुद पकड़ने या छुड़ाने की कोशिश न करें और तुरंत संबंधित विभाग या वन विभाग को सूचना दें।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



















