
खाद्य विभाग की चार पनीर उत्पादन यूनिट पर छापा,सैम्पलिंग व लाइसेंस सस्पेंड
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (EHAPURNEWS.COM):सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ हापुड चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व मे गठित सचल दल जिसमे खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गंगवार, सुश्री सहरिश सादात, मोहित कुमार सम्मिलित रहे।सचल दल ने जनपद हापुड में पनीर व मिठाई यूनिट पर छापामार कर नमूने लेकर जाँच को भेज दिए।
सचल दल के अनुसार
शकील अहमद पुत्र अता मौहम्मद ग्राम राजपुर, तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड की पनीर निर्माण इकाई का पंजीकरण अग्रिम आदेशो तक निलम्बित कर दिया गया है।
जहीर पुत्र जमील ग्राम टोडरपुर, तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड की पनीर निर्माण इकाई का पंजीकरण अग्रिम आदेशो तक निलम्बित कर दिया गया है।
जमीर पुत्र जमील ग्राम टोडरपुर, तहसील गढ़मुक्तेश्वर हापुड की पनीर निर्माण इकाई का पंजीकरण अग्रिम आदेशो तक निलम्बित कर दिया गया है। उक्त तीनो पनीर निर्माण इकाई का निर्माण कार्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बंद करा दिया गया है।
08 सितम्बर-.2026 को ग्राम हिम्मतपुर गढ़मुक्तेश्वर स्थित चन्द्रभान की पनीर निर्माण इकाई पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया और इसी दिन 08 सितम्बर 2026 को विजय पाल डेयरी एण्ड स्वीटस स्थित बस स्टैण्ड पिलखुआ हापुड पर औचक छापा मारकर मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया
उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















