
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नंदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए धौलाना सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















