
स्कूली वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। बिजलीघर के सामने बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूली वैन की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
बताया गया कि रसूलपुर बहलोलपुर निवासी अरमान पुत्र हसमुद्दीन बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बनखंडा से स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही वैन बिजलीघर के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार बाइक वैन से जा भिड़ी।
हादसे में बाइक सवार अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वैन चालक को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















