
कीटनाशक दवाओं के 18 नमूने लिए,नोटिस जारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी हापुड़ निर्देशों के क्रम में वर्तमान खरीफ सीजन में जनपद हापुड़ के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और pesticides की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला कृषि अधिकारी की टीम ने असौड़ा पैठ एवं दोयमी रोड स्थित दो उर्वरक -पेस्टिसाइड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया।
दोनों बिक्री परिसरों से 18 नमूने ग्रहित किये गए जिन्हे गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
FCO 1985 तथा Insecticides Act 1968 के प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाए जाने पर दोनों विक्रेताओं को नोटिस दिया गया और क्रमशः अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















