
👁 20 views Views
पिलखुवा: घर में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सलमान पुत्र नवाब के मकान में चोर आ धमके जिन्होंने घर से कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। आठ सितंबर को हुई चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जो घर के भीतर दाखिए हुए और अलमारी का ताला तोड़ा और कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















