
पिलखुवा के मुख्य बाजार में नाले में गिरा व्यक्ति, लोगों ने बचाई जान
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक खुले नाले में जा गिरा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति के नाले में गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर सुना और तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद खुले नालों और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















