
व्यापारी को खाद्यान्न व्यापार मंडी स्थल पर ही करने की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ के सचिव ने मैसर्स शिव ट्रेडर्स फर्म के मालिक को चेतावनी दी है कि खाद्य कारोबार नवीन मंडी स्थल पर ही किया जाए।
इस सिलसिले में आईजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि व्यापारी द्वारा अवैध रूप से खाद्यान्न का व्यापार किया जाता है। मंडी समिति सचिव ने मौके पर निरीक्षण किया और पाया कि व्यापारी ने शिव ट्रेडर्स के नाम से मंडी समिति से लाइसेंस लेकर खाद्यान्न का व्यापार करते हैं और फर्म को मंडी समिति से कोई दुकान आवंटित नहीं है। व्यापारी को चेतावनी दी है कि खाद्यान्न का व्यापार नवीन मंडी स्थल पर ही करें वरना दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















