
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बदनौली गांव में हुई घटना के बाद मौके पर जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।
सांसद रामजी लाल सुमन बदनौली पहुंचकर घटना से प्रभावित लोगों से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। मौके पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।
रामजी लाल सुमन ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराजगी जताई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















