
👁 20 views Views
श्रध्दालुओ की सुरक्षा से खिलवाड करने पर नाविक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाव में यात्रियों व श्रद्धालुओ को बैठाकर टापू पर ले जाकर श्रद्धालुओ की सुरक्षा को खतरें में डालने वाले आरोपी नाविक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी थाना बहादुरगढ के गांव पूठ का बंटी है।बता दें कि बाढ के मद्देनजर गंगा में नाव चलाने पर प्रतिबंध है,परन्तु नाविक मंगलवार की रात को श्रध्दालुओ को नाव मे बिठाकर अस्थि विसर्जन के लिए ले गया और बीच धार मे ईधन खत्म होने पर श्रध्दालुओ की सुरक्षा से खतरा पैदा हो गया,किसी तरह से श्रध्दालुओ की जान बच पाई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















