
पिलखुवा में साइकिल सवार युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में साइकिल सवार युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि टावर वाली गली निवासी वरुण चार सितंबर को साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रवि नामक युवक ने उसकी साइकिल रोक ली। आरोप है कि इसके बाद रवि, रोहित और उसके भाई ने वरुण के साथ अभद्रता की।
पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















