
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदी नगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग के कच्चे रास्ते पर अस्थाई रूप से आवागमन बंद होने की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिनको आने-जाने में काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मामले में अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मार्ग पर छुईया पर पुल का निर्माण चल रहा है। वहीं ग्रामीण श्याम नगर और मोदीनगर रोड पर आने जाने के लिए कच्चे मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। नाले का पानी डायवर्ट किया गया है जिसकी वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित है। ऐसे में उन्हें कई किलोमीटर लंबा सफर तय कर आना जाना पड़ रहा है। बाइक से तो क्या पैदल भी आना जाना मुश्किल है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















