
गंगा की बहती तेज धारा में, रात के अंधेरे में फंसे तीन श्रद्धालु, मोटर बोट का ईंधन हुआ खत्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में अपने भाई की अस्थियां विसर्जन करने के लिए आए भाई अपने दो परिजनों के साथ रात के अंधेरे में गंगा की बहती धारा में फंस गए। मोटर बोट का ईंधन खत्म होने के कारण मोटर बोट गंगा में बहने लगी जो काफी दूर तक चली गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। बड़ी मुश्किल से परिजनों से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अन्य मोटर बोट, नाविकों की मदद से श्रद्धालुओं की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार टांडी अपने भाई की अस्थियां लेकर मंगलवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां वह जेटी बैरिकेडिंग के पास अस्थियां विसर्जित करने लगे। इसी बीच मौके पर मौजूद नाविकों ने उन्हें बातों में उलझाया और गंगा के मध्य में अस्थियां विसर्जन करने के लिए कहा। आपको बता दें कि इन दिनों गंगा उफान पर है जिसके जलस्तर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जैसे ही वह मोटर बोट पर सवार होकर गंगा के मध्य पहुंचे तो मोटर बोट का तेल खत्म हो गया। इसके बाद मोटर बोट गंगा की धाराओं के साथ बहने लगी। तेज बहाव के कारण मोटर बोट चंद मिनट में बृजघाट से काफी दूर निकल गई। रात के करीब 12:30 बजे के आसपास नाव में सवार तीनों श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। नेटवर्क नहीं होने के कारण सभी की जान हलक में अटक गई। इसी बीच एक श्रद्धालु का फोन मिला जिसने परिजनों का मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गनीमत रही कि तीनों श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहनी थी। तीनों श्रद्धालुओं के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















