
बैंक का 16 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने पर प्रॉपर्टी की नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक जैन परिवार ने कारोबार बढ़ाने हेतु यूनियन बैंक ऑफ़ नई दिल्ली से मोटी धनराशि का कर्ज लिया, परंतु कर्ज की अदायगी न होने से बैंक ने जैन परिवार की गांव मुंडका दिल्ली में स्थित तीन संपत्तियों को कब्जे में ले लिया है जिसे नीलामी के जरिए बेचकर कर्ज वसूली की जाएगी।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित शहर गंज के प्रदीप कुमार जैन व श्रीमती पूनम जैन ने अपने कारोबार को गति देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली से भारी भरकम कर्ज लिया था जिसकी समय पर अदायगी नहीं की गई तो बैंक ने आवेदक की गांव मुंडका दिल्ली में तीन संपत्तियों पर कब्जा ले लिया।
एक इश्तहार के अनुसार बैंक को कर्जधारी से करीब 16 करोड़ रुपए वसूलने हैं जिसके लिए बैंक ने 23 सितंबर 2026 की ई नीलामी तिथि निर्धारित की है। यह कर्ज मैं. जैन टिंबर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड व मैं. मित्तल लम्बर्स प्राइवेट लिमिटेड नांगलोई नई दिल्ली के नाम पर लिया गया। टिंबर के व्यापार को गांधीधाम गुजरात व नई दिल्ली में गति दी गई, परंतु समय पर कर्ज अदायगी नहीं हुई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















