
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के बाहर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

















