
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में आधुनिक सेलेक्ट्रा मशीन का शुभारंभ
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में आधुनिक सेलेक्ट्रा मशीन का शुभारंभ किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर और CMO हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया।
मशीन शुरू होने से सीएचसी पिलखुवा में हैमेटोलॉजी से संबंधित जांचों में तेजी आएगी। कम समय में अधिक जांचें संभव होंगी और मरीजों को रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई सुविधा से सटीक और विश्वसनीय रिपोर्ट मिलने में भी मदद मिलेगी।
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ने से आम मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















