
👁 47 views Views
रिश्ते में लगने वाले दादा ने 6 साल की मासूम पोती से की अश्लील हरकत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने रिश्ते में लगने वाले दादा पर अपनी छह वर्षीय पोती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, बच्ची कुछ दिनों के लिए अपनी चाची के घर गई थी। वहां से लौटने के दौरान आरोपी दादा उसे पकड़कर मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि कमरे में बच्ची के साथ आपत्तिजन हरकत की गई।
परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















