
ट्याला की जड़ में अवैध प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से कठोर जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव ट्याला के अंतिम छोर पर एक अवैध कालोनी काटी जा रही है जिसमें प्लाटिंग की गई। अवैध कॉलोनी में प्लाटिंग की बिक्री हेतु नक्शा जारी किया गया है और दलालों को कमीशन का लालच देकर बिक्री में लगाया है। एक प्लॉट का भाव फिलहाल ₹15 हजार रुपए गज बताया जा रहा है।
अवैध कॉलोनी के धंधे में माहिर लोगों ने एचपीडीए से सांठ गांठ करके एक किसान से एक बड़े क्षेत्रफल की कृषि भूमि को अग्रिम धनराशि देकर अपने पक्ष में कर लिया है। किसान की कृषि भूमि को कॉलोनाइजर ने करीब 18 प्लॉट में बांटा है और एक प्लॉट 100 मीटर से 200 मीटर तक रखा गया है, जरूरत समझने पर प्लॉट को छोटा किया जा सकता है ताकि आमजन प्लॉट खरीद सके। किसान से सीधा बैनामा ग्राहक को कराया जाएगा।
प्राधिकरण ने नागरिकों से कहा है कि वे अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बचे और प्राधिकरण दफ्तर से जानकारी प्राप्त कर लें। प्राधिकरण अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार की जन सुविधा उपलब्ध नहीं करता है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















