
कोटला में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता से मोर्चा संभाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के कोटला क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद एक व्यक्ति ने हंगामा किया। उसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।
सोमवार की रात कोटला में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया। सूचना पाकर देहात पुलिस तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















