
धौलाना: इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग की वजह से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आग इतनी भीषण है कि उसका गुबार दूर से देखा जा सकता है। आसपास मौजूद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में भी हड़कंप मचा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















