
बाबूगढ़ में हुए हादसे में घायल युवक की जान बचाने के लिए काटना पड़ा हाथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में राजाजी ढाबे के पास गाजियाबाद की ओर से जाने वाले पुल पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक का बाया हाथ काटना पड़ा। अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के अवंतिका नगर के रहने वाले मुकेश कुमार अग्रवाल का 30 साल का बेटा शिवम अग्रवाल 31 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद गया था कि वह रास्ते में हादसे का शिकार हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ रेफफर कर दिया। चिकित्सकों को युवक की जान बचाने के लिए उसका हाथ काटना पड़ा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















