
👁 6 views Views
शराब के ठेके के सामने रोककर युवक से मारपीट में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में शराब के ठेके के सामने युवक को रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
दीपक कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह शराब के ठेके के सामने पहुंचा तो गांव के नितिन ने उसे रोक लिया। नाजिम और कलवा भी पहुंच गए। तीनों ने गाली गलौज की और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















