
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसकी लाश अमरोहा में मिली है। ऐसे में परिजनों ने लापता युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
24 वर्षीय मनीष निवासी गांव सलौनी थाना बहादुरगढ़, गंगा स्नान के लिए अपने तीन साथियों के साथ ब्रजघाट आया था। चारों गंगा स्नान के लिए श्मशान घाट की ओर से गंगा नदी में लगी ज़ेट्टी बेरीकेडिंग पर चढ़ गए और वहां से गंगा आरती स्थल की ओर जाने लगे। बताया जा रहा है कि सबसे पीछे चल रहा मनीष अचानक लापता हो गया जिसे काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तीनों ने पहुंच कर मनीष के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पर जुट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















