
पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर हमले में तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर मौजमपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोगों को चोट लगी है। पीड़ित विशाल के अनुसार शनिवार की शाम उसकी मां कविता घर के बाहर खड़े होकर उसकी ताई से बात कर रही थी। तभी गांव का युवक कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर कविता के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर विशाल, पंकज, जितेंद्र की मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दूसरे पक्ष ने शनिवार की सुबह मारपीट का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष के तीन लोग घायल हैं जिनका मेडिकल कराया गया। मामले की जांच जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















