
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करने पर उतरे लोग हाउस अरेस्ट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):यूजीसी के विरोध में सोमवार को हापुड कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जाने वाले राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि यूजीसी काला कानून जब तक पीएम मोदी वापस नहीं करेंगे तब तक आंदोलन व विरोध जारी रहेगा। यह कानून समाज को तोड़ने में बांटने का काम करेगा। यदि देश को एकजुट रखना है तो इस काले कानून को वापस करना होगा।
संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि यूजीसी कानून स्वर्ण समाज के लिए काला अध्याय है।
संस्था के वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी व सोनू कंसल को तगासराय में पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चौधरी, सीताराम जाटव व अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन मे पहुंचने में सफल रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















