
घर के बाहर से गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली देहात के प्रहलाद नगर मंडी के रहने वाले राहुल पुत्र विजयपाल सिंह ने देहात थाने में तहरी देकर बताया कि उनके परिचित वरुण शर्मा की गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी थी जिसे संदिग्ध चुरा कर ले गए। संदिग्धों के मुंह पर मास्क लगा था। पीड़ित ने बताया कि यह चोरी छह सितंबर की देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास हुई। पीड़ित को चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वरुण शर्मा को कुछ रुपयों की जरूरत थी तो उन्होंने अपनी गाड़ी 10 अक्टूबर 2026 तक राहुल को देकर आर्थिक सहयोग लिया। राहुल ने बताया कि गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी थी जिसमें ₹50,000 की नकदी भी रखी हुई थी। देर रात दो संदिग्ध आए जिन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चुरा लिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















