
श्रध्दालुओ ने भक्तिरस का आनंद उठाया
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्री चंडी मंदिर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भव्य कृष्ण संकीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
समारोह के संयोजक dr आराधना बाजपेई, पूनम गुप्ता, ममता अग्रवाल,उषा अग्रवाल रहे!
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण और संकीर्तन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और प्रेम का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा, प्रेम और सद्भाव का मार्ग भी दिखाती है।
मंत्री अर्चना कंसल ने कहा कि सामूहिक संकीर्तन से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और संस्कारों की भावना को मजबूत करते हैं।
कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का सामूहिक गायन वातावरण को भक्तिमय बनाने के साथ मन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन में सहभागिता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। मंदिर परिसर देर तक भक्तिरस से सराबोर रहा।
इस अवसर पर विनीता, अनीता गुप्ता, अनीता गोयल, आशा भटनागर, बीना वर्मा, ममता अग्रवाल, पूनम शर्मा, प्रमिला, शारदा, डॉ. सुनीता शर्मा, स्वाति मित्तल, संगीता चौधरी, बीना अग्रवाल, चारु कंसल, गीता गुप्ता, गीतिका, कमल, मीनाक्षी, नीलम, संगीता, उर्मिला शर्मा, निर्मल शर्मा एवं संतोष शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















