
सड़क हादसे में महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के वैठ मूड चौकी के ऊपर फ्लाईओवर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ईट भरी ट्रैक्टर ट्राली और एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि कार चालक और मृतका की बेटी घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक गाड़ी बरेली से नोएडा जा रही थी जिसे चालक अमित पुत्र सतीश निवासी ग्राम गढ़ी छतरी थाना ओरछा जिला मैनपुरी चला रहा था। गाड़ी में 59 वर्षीय बीना पत्नी अमरनाथ कपूरिया निवासी एकता नगर कॉलोनी थाना प्रेम नगर जिला बरेली और उसकी बेटी सौम्या सवार थे। जैसे ही गाड़ी रविवार को वेठ मोड चौकी के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फ्लाईओवर पर पहुंची तो गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बीना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। सौम्या और कार चालक को साधारण चोट आई है जिनका उपचार जारी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















